गोमिया में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, पदयात्रा का आयोजन
पूर्व विधायक विरंची नारायण बोले – मोदी सरकार ने देश को नई दिशा दी
गोमिया
गोमिया के बैंक मोड़ स्थित शुक्रवार को भाजपा गोमिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय और भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति मौजूद रहे।
कार्यक्रम पर्यवेक्षक लक्ष्मण कुमार नायक, कार्यक्रम प्रभारी डा. सुरेंद्र राज, जिला सदस्यता संयोजक संजय सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद महतो और जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विरंची नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नई दिशा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में ऐसे ऐतिहासिक लोक कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं, जो आजादी के बाद कभी नहीं हुए थे। 2014 में जब पहली बार मोदी सरकार बनी, तब देश हताशा और भ्रष्टाचार के गर्त में था। आज देश सुरक्षित है और वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैंक मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक पदयात्रा निकाली, जिसमें जोश और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, कसमार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष चंदना डे, रामजी प्रसाद, गंदौरी राम, दीपक ठाकुर, प्रवीण कुमार, अजय तिवारी, उमेश ठाकुर, प्रमोद दास, आशा देवी, उषा देवी, संध्या रानी, ओमकिंकर वर्मा, काजल देवी, अजय पांडेय, राजेश पांडेय, तुलसी जायसवाल, पंकज तिवारी, सतपाल महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।