अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोमिया प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर हुआ योग अभ्यास
गोमिया
गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। गोमिया हाई स्कूल मैदान में बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, जिप सदस्य डॉ. सुरेन्द्र राज, समाजसेवी देवनारायण प्रजापति ने योग अभ्यास किया। वहीं गोमिया थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
स्वांग के नेहरू क्रीड़ा स्थल में सत्यम स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पतंजलि ज्ञान पीठ के योग गुरु संतोष यादव ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अलोम-विलोम सहित कई योग क्रियाएं कराईं। कैरियर उड़ान कैम्पस के निदेशक एन.के. सिंह, स्वांग उतरी के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दूबे, स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया बिनोद कुमार पासवान, यूनियन नेता जीतेन्द्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र कुमार ने भाग लिया और योग को जीवनशैली में अपनाने की अपील की।
हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय तिस्कोपी में मुखिया महादेव महतो, प्रधानाध्यापक लोकेन्द्र कुमार महतो, योग प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद और कोलेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में योग और वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें 151 फलदार पौधे लगाए गए।
होसिर हाई स्कूल में मुखिया सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद, सचिव सुजीत कुमार प्रसाद, शिक्षक आरती प्रसाद, दानवीर राम, संजीव कुमार, रूबी कुमारी, सेलिना पूर्ति, कल्याणी कुमारी, हसमत अंसारी, बिनोद कुमार महतो, पंचम लाल यादव, कर्मचारी अंकित कुमार, प्रीतम कुमार, बेबी कुमारी, वार्ड सदस्य कुंदन कुमार और संजीव कुमार की उपस्थिति में योग अभ्यास हुआ। योग शिक्षक की भूमिका पंचम लाल यादव ने निभाई।
डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में योग दिवस और विश्व संगीत दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने सामूहिक योग किया और संगीत कार्यक्रम में भाग लिया। रंगोली, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में प्राचार्य बृजमोहन लाल दास, शिक्षिका पूजा मेहता, अभिषेक विश्वास (महाप्रबंधक, आईईपीएल ओरिका), अरिंदम दासगुप्ता (उपाध्यक्ष, गोमिया प्रबंधन समिति) की उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योग में भाग लिया और योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।
डिग्री कॉलेज गोमिया में प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग गुरु विकास कुमार ने योगाभ्यास करवाते हुए योग के लाभ बताए। कार्यक्रम में नितिन चेतन तिग्गा, मनोहर मांझी, डॉ. गीता कुमारी, सुलभा कुमारी, स्नेहा मेलगंडी, डॉ. राम शंकर पटेल, डॉ. विजय मंडल, रोशन कुमार दास सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।