Homeबोकारोअनिश्चितकालीन धरना पर दे रहा परिवार बीडीओ के आश्वासन पर किया समाप्त

अनिश्चितकालीन धरना पर दे रहा परिवार बीडीओ के आश्वासन पर किया समाप्त

अनिश्चितकालीन धरना पर दे रहा परिवार बीडीओ के आश्वासन पर किया समाप्त
गोमिया
गोमिया प्रखंड के चिलगो गांव निवासी रविन्द्र करमाली पूरे परिवार के साथ गोमिया अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर था। लेकिन देर रात गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो जब जिला मुख्यालय से वापस लौटे तो धरना दे रहे परिवार वालों से बात कर धरना को समाप्त कराया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि वे बिना आदेश के धरना पर थे। इसके अलावा उनकी बात को गंभीरता से लिया गया। आज गुरुवार को उन्हें बुलाया गया है, जो विवाद है उसका समाधान किया जाएगा।
वहीं धरना दे रहे रविंद्र करमाली ने बताया कि 3 जुलाई 2025 को अंचल कार्यालय ने विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, लेकिन द्वितीय पक्ष बालेश्वर करमाली ने लगभग 3 एकड़ जमीन पर धान की रोपाई कर दी है। इसकी शिकायत उन्होंने चतरोचट्टी थाना और अंचल कार्यालय में की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण वे धरना पर बैठ गए थे।
इस संबंध में अंचल अधिकारी अफताब आलम ने बताया कि उक्त जमीन कर कार्रवाई चल रही है। यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया गया है। इसके बाद यदि उक्त आदेश का कोई भी पक्ष उल्लंघन किया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!