अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव
रांची
झारखंड सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वे अलका तिवारी का स्थान लेंगे, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुई हैं।
अविनाश कुमार अपनी प्रशासनिक दक्षता और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से लोगों को उम्मीद है कि राज्य में विधि-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, आम जनता का काम समय पर होगा तथा अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगेगी।
नियुक्ति पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रशासन और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगा। प्रशासनिक हलकों में भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव सरकार की योजनाओं को समय पर लागू करावें और विकास कार्यों को गति देना दें। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश और जनता को त्वरित सेवा उपलब्ध कराना भी उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा होना चाहिए।