Homeबोकारोआजसू और भाजपा को छोड़ सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत...

आजसू और भाजपा को छोड़ सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

आजसू और भाजपा को छोड़ सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
अनंत/बेरमो
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के गोमिया विधानसभा के सैकड़ों समर्थकों ने आजसू पार्टी और भाजपा को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया. इन समर्थकों ने झामुमो में शामिल होने का निर्णय गोमिया के पूर्व विधायक और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए लिया. राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी चुनाव चिन्ह का अंग वस्त्र भेंटकर झामुमो परिवार में स्वागत किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और योगेंद्र प्रसाद महतो ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया.

इन प्रमुख लोगों ने थामा झामुमो का दामन
आजसू पार्टी और भाजपा से झामुमो में शामिल होने वालों में तुलबुल के फिकरु साव, मकुन साव, जलेश्वर साव, जितेंद्र साव, टुनटुन साव, छोटका साव, निर्मल प्रजापति, विनोद तुरी, यदु तुरी, उपमुखिया नरेश साव, वार्ड सदस्य बैजनाथ प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, प्रकाश केवट, भोला प्रसाद साव, नारायण केवट, संतोष यादव, संजय करमाली, राजेश राम, सहदेव सिंह, जैकी पंडा, पूनम देवी, अमरावती देवी, राजेश भारती, अर्जुन प्रजापति, छाया देवी, समा परवीन, धनंजय स्वर्णकार, नसीम अंसारी, शिवशंकर प्रसाद, विनोद कुमार महतो समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं.

इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर बेदिया, सत्येंद्र कुमार दास, इम्तियाज अंसारी, और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!