Homeबोकारोआम के पेड़ से गिरने पर युवक की मौत, परिजनों का हाल...

आम के पेड़ से गिरने पर युवक की मौत, परिजनों का हाल बेहाल

आम पेड़ से गिरने पर युवक की मौत, परिजनों का हाल बेहाल
गोमिया
बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो गांव के संजीत भुइयां 30 वर्ष की आम के पेड़ से गिरने पर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीत भुइयां अपने घर से कुछ दूर आम के बगान में गया था। वहां पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। बकरी चराने गया एक व्यक्ति ने देखा कि वह पेड़ नीचे गिरा हुआ है। उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गांव वाले और उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से विष्णुगढ़ ले गए। वहां चिकिसकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में आजसू नेता कोलेश्वर रविदास ने बताया कि मृतक के तीन पुत्री एक पुत्र, पत्नी और मां है। काफी गरीब है। रोजगार की बहार जाता था। 6 माह पहले ही बाहर से लौटा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!