Homeबोकारोइंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह को श्रद्धांजलि,...

इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह को श्रद्धांजलि, करण सिंह राठौर बने नए अध्यक्ष

इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह को श्रद्धांजलि, करण सिंह राठौर बने नए अध्यक्ष
बेरमो/डेस्क
गोमिया के आईईएल यूनियन कार्यालय में इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राणा संग्राम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि सभा के पश्चात सर्वसम्मति से उनके पोते करण सिंह राठौर को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर संघ के महासचिव संतोष राम ने यूनियन कार्यालय में अपने सहयोगियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया.

सभा के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के साथ बैठक की, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. वार्ता के प्रमुख बिंदुओं में लांग सर्विस अवार्ड, कैंटीन की समस्या, न्यूनतम मजदूरी, और पेंशन से संबंधित मुद्दे शामिल थे.

बैठक में संघ के सचिव मोहम्मद राउफ, संयुक्त सचिव मोअज आलम, उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, सतेंद्र सिंह, कुंडल लाल, दिलीप सिंह, दीना हांसदा समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया. यूनियन ने प्रबंधन से इन मुद्दों पर शीघ्र समाधान की मांग की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!