Homeबोकारोइनमोसा की स्थापना दिवस समारोह में कोयला उद्योग में योगदान को सराहा

इनमोसा की स्थापना दिवस समारोह में कोयला उद्योग में योगदान को सराहा

इनमोसा की स्थापना दिवस समारोह में कोयला उद्योग में योगदान को सराहा

बेरमो/डेस्क
इंडियन नेशनल माइन सेफ्टी एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (इनमोसा) का स्थापना दिवस मंगलवार को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सीसीएल के महामंत्री विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो ने की और संचालन अशोक कुमार सरकार ने किया.

विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 8 अक्तूबर 1955 को जे.के. बनर्जी द्वारा इनमोसा की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य माइनिंग सुपरवाइजर्स के अधिकारों की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि इनमोसा ने प्रबंधन के साथ मिलकर उत्पादन, सुरक्षा, और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कंपनी के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने जोर दिया कि इनमोसा अपने सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम है, और सुपरवाइजर्स को किसी अन्य संगठन की मदद की आवश्यकता नहीं होती.

सिंह ने बताया कि पूरे कोल इंडिया में सुरक्षित खदानों के संचालन में ओवरमैन और माइनिंग सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और यह माइनिंग सुपरवाइजर्स कोयला उद्योग की रीढ़ की हड्डी के समान हैं. उन्होंने इनमोसा के योगदान को सराहते हुए कहा कि इस संगठन ने कोयला उद्योग के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई है.

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव फवन सिंह के नेतृत्व में ढोरी एरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ढोरी, बीएंडके, और कथारा क्षेत्र के इनमोसा प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव डी.पी. मौर्या, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान, और क्षेत्रीय सचिव बालेश्वर महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से हीरालाल रविदास, कमलेश कुमार, हेमंत कुमार, शशांक शेखर, प्रमोद सिंह, और कई अन्य लोग शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!