Homeबोकारोउमेश कुमार सिंह बने कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड के सदस्य

उमेश कुमार सिंह बने कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड के सदस्य

उमेश कुमार सिंह बने कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड के सदस्य
धनबाद
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह एपेक्स सुरक्षा समिति सदस्य उमेश कुमार सिंह को कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) द्वारा की गई, जिससे बीसीसीएल के श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती, कार्यसमिति सदस्य माधब सिंह (BMS झारखंड प्रदेश सह प्रभारी बीसीसीएल, सीएमपीएफ एवं ECL), ABKMS मंत्री के के सिंह, BMS धनबाद जिला अध्यक्ष सुनील उरांव, मंत्री धर्मजीत चौधरी, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, सुशील कुमार सिंह, महावीर चौहान सहित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उमेश कुमार सिंह को बधाई दी।
उनकी इस नियुक्ति से कोयला श्रमिकों की सुरक्षा संबंधी मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!