Homeबोकारोएक सप्ताह के अंदर अनियमित बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुआ था तो...

एक सप्ताह के अंदर अनियमित बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुआ था तो होगा उग्र आंदोलनः सुरेन्द्र राज

एक सप्ताह के अंदर अनियमित बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुआ था तो होगा उग्र आंदोलनः सुरेन्द्र राज

Gomia: गोमिया क्षेत्र में पिछले एक महीने से बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनता त्रस्त हो गई है. यदि विभाग एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा. उक्त बातें जिला परिषद के सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज गोमिया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के समक्ष कही. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम एक पत्र दिया है. उन्होंने कहा कि गोमिया में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाती है. क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। एक ओर जहां पानी का संकट हैं वहीं उमस भरी इस गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है. वैसे तो गोमिया क्षेत्र की जनता शांतिप्रिय है, लेकिन विभाग का रवैया इसी प्रकार रहा और उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा. इसलिए विभाग को पत्र देकर आगाह किया गया कि एक सप्ताह के अंदर अनियमित बिजली व्यवस्था को ठीक करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा. मौके पर गोमिया भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता गंदौरी राम, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित यादव, दुलाल साव, मुकेश प्रसाद, दरबारी मांझी, शम्भू लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!