Homeबोकारोएनसीओईए (सीटू) ढोरी क्षेत्र का मिलन समारोह एवं जी.बी. बैठक संपन्न

एनसीओईए (सीटू) ढोरी क्षेत्र का मिलन समारोह एवं जी.बी. बैठक संपन्न

एनसीओईए (सीटू) ढोरी क्षेत्र का मिलन समारोह एवं जी.बी. बैठक संपन्न
बेरमो/डेस्क
एनसीओईए (सीटू) ढोरी क्षेत्र का मिलन समारोह सह जी.बी. बैठक कल्याणी स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष का० चंद्रशेखर महतो ने की, जबकि क्षेत्रीय सचिव का० गोवर्धन रविदास ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभा का संचालन किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सीटू जिला कार्यकारी अध्यक्ष का० भागीरथ शर्मा, यूनियन के केंद्रीय सचिव सह ढोरी क्षेत्र प्रभारी का० विजय कुमार भोई, केंद्रीय उपाध्यक्ष का० श्यामबिहार सिंह दिनकर एवं बी एंड के क्षेत्र अध्यक्ष का० मनोज पासवान उपस्थित थे।
वक्ताओं ने कहा कि एनसीओईए (सीटू) का सीसीएल और सीएमपीडीआई में व्यापक जनाधार है। संगठन हमेशा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और प्रबंधन एवं सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करता है।
मजदूर विरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार
नेताओं ने केंद्र सरकार की चार लेबर कोड नीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग के जरिए कोयला खदानों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है।
संगठन के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ यूनियन नेता ठेकेदारी में लिप्त होकर करोड़ों-अरबों की कमाई कर रहे हैं और निजीकरण का समर्थन कर रहे हैं। सीटू ऐसे नेताओं और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करेगा।
मांगपत्र सौंपने और आंदोलन की चेतावनी
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी परियोजनाओं में ब्रांच कमेटियों का गठन किया जाएगा और मजदूरों की समस्याओं को चिन्हित कर प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा जाएगा। यदि प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो ढोरी एरिया में जोरदार प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा।
नए सदस्यों ने ग्रहण की यूनियन की सदस्यता
इस कार्यक्रम में एएडीओसीएम से विश्वनाथ घासी, शैलेश कुमार, जितेंद्र घासी, दरोगी, राजकुमार, सूरज, विकास कुमार, नकुल रविदास, प्रदीप महतो, सिकंदर भुइयां, रामनाथ मुर्मू, कैलाश महतो, मनोज महतो एवं एसडीओसीएम से इंद्रदेव महतो सहित कई मजदूरों ने सीटू यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!