Homeबोकारोकथारा: केबी कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

कथारा: केबी कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

कथारा: केबी कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

Kathara: बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में बीबीए सभागार में किया गया, जिसमें प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने अध्यक्षता की.

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन स्पेस अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण से जुड़े वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रयासों को सराहने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने इस दिन को वैज्ञानिकों के अद्वितीय योगदान को मान्यता देने और अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया. डॉ. अरुण कुमार रॉय महतो ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को वैज्ञानिक उपलब्धियों और नई खोजों के प्रति सम्मान और ज्ञानवर्धन का एक महत्वपूर्ण अवसर करार दिया.

डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह दिन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नया करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में अंतरिक्ष अन्वेषण की महत्वपूर्ण भूमिका है.

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार रॉय महतो ने दिया. इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रोफेसर गोपाल प्रजापति, डॉ. अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ. प्रभाकर कुमार, प्रो. संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, छात्र-छात्राएं और एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!