Homeबोकारोकथारा क्षेत्रीय प्रबंधन और राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के बीच एजेंडा वार्ता...

कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन और राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के बीच एजेंडा वार्ता संपन्न

कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन और राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के बीच एजेंडा वार्ता संपन्न
बेरमो/डेस्क
सीसीएल कथारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (राकोमयू) और सीसीएल प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण एजेंडा वार्ता आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए।
कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर
बैठक के दौरान महाप्रबंधक संजय कुमार ने कोयला उत्पादन और डिस्पैच की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में 15-16 हजार टन कोयला प्रतिदिन उत्खनन हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार टन प्रतिदिन करने की योजना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक नगेटिव ग्रोथ को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इस घोषणा का यूनियन के सदस्यों ने तालियों और हैंड क्लिप से स्वागत किया।

श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा
राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में पूर्ण सहयोग देगी, लेकिन जब तक श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक वे मानसिक शांति के साथ काम नहीं कर सकते।
प्रमुख मांगें
बैठक में श्रमिकों की कई समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा हुई, जिसमें शामिल हैं:
आवास मरम्मत और पेयजल की समुचित व्यवस्था, श्रमिकों की समय पर पदोन्नति, महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण, कामगारों के लिए साप्ताहिक अवकाश (संडे की सुविधा), संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मियों का नियम अनुसार स्थानांतरण, विवाह मंडप और जिम की सुविधा, मुख्य मैदान में ड्रेस चेंजिंग रूम, संगीत क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए वाद्य यंत्र, श्रमिक संगठन का कार्यालय और आवास आवंटन प्रक्रिया में सुधार, हाउसिंग और वेलफेयर कमिटी की नियमित बैठक, कॉलोनी में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।
महाप्रबंधक संजय कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे एक निर्धारित समय सीमा के भीतर इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि जमीन पर कितना काम हुआ है।
बैठक में सुरक्षा विभागाध्यक्ष सुनील गुप्ता, असैनिक विभागाध्यक्ष संजय कुमार, सीएसआर अधिकारी चंदन कुमार, यूनियन के आकाश लाल सिंह, गणेश राम, शक्ति सिंह, तथा अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल ने किया। बैठक में वैरिस्टर सिंह, नागवंत प्रसाद, मो. मिनाजुल, मो. नूर आलम, खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, कृष्ण दयाल सिंह, विनय राम, विकास कुमार सिंह, नचिकेता, लूईस कुमार, अरविंद कुमार, रफीक आलम समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!