कथारा: डीएवी स्कूल में देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Kathara: डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा के जूनियर विंग में सोमवार को एकल देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड जोन जी के निदेशक श्री बिपिन राय ने की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन जूनियर विंग की सीसीए कॉर्डिनेटर श्रीमती रंजीता पांडे द्वारा किया गया, और निर्णायक मंडल में रिया सिन्हा, कुमारी ज्योति, और रिया सरकार ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में अदिती कुमारी (कक्षा 5 D) ने प्रथम स्थान, समर्थ सिंह (कक्षा 4 D) ने द्वितीय स्थान, मोहित डेविड प्रजापति (कक्षा 4 D) ने तृतीय स्थान, और आरव् कश्यप् (कक्षा 3 D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण बी. एन. मुखर्जी, रंजीता सिंह, पूजा सिंह, वंदना कुमारी, सोनाली सिंह, निक्की कुमारी, मनीषा कुमारी, सुमन यादव, पूजा भारती, गुंजन कुमारी, मंजू श्री, सिलेश मंडल, और अनिल यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर निदेशक श्री बिपिन राय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
