Homeबोकारोकरगली फिल्टर प्लांट से मिलेगा साफ-स्वच्छ पानी, दो दशक बाद पानी टंकी...

करगली फिल्टर प्लांट से मिलेगा साफ-स्वच्छ पानी, दो दशक बाद पानी टंकी की हो रही है सफाई

करगली फिल्टर प्लांट से मिलेगा साफ-स्वच्छ पानी, दो दशक बाद पानी टंकी की हो रही है सफाई
बेरमो
सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली फिल्टर प्लांट से अब लगभग एक लाख से अधिक लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा. दो दशक बाद, पानी की टंकी की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू की गई है. सफाई के दौरान, फिल्टर प्लांट से कई ट्रेक्टर मलबा और कचरा निकाला गया. 1.5 लाख गैलन की दो टंकियों की सफाई का कार्य पूरा होने के बाद, लोगों को शुद्ध पानी मिलना शुरू हो जाएगा.

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक के रामाकृष्णा के निर्देश पर, ईएंडएम और सिविल विभाग लगातार दो दिनों से टंकी की सफाई कर रहे हैं. इस प्रक्रिया में 10 ट्रेक्टर से अधिक कीचड़ और मलबा निकालकर टंकी को पूरी तरह से साफ किया गया है. अब बेरमो वासियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा. सफाई के दौरान एक बड़ी और एक छोटी सफाई गाड़ी लगाई गई थी. दोनों टंकियों में काफी मात्रा में मिट्टी जमा हो गई थी, और सफाई में चार दिन लग सकते हैं। सफाई के दौरान, दो दर्जन मजदूर टंकी के अंदर उतर कर सफाई कर रहे हैं.

सफाई के दौरान कीचड़ और कंजी निकाली गई, जिससे बेरमो वासियों को शुद्ध पानी मिल सके. इस फिल्टर प्लांट से बीएंडके क्षेत्र स्थित सभी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की जाती है. विभाग के अधिकारियों के अनुसार, करगली फिल्टर प्लांट की दोनों टंकियों की सफाई कार्य पूर्ण होते ही निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई पूर्व की भांति होती रहेगी.

जनता मजदूर संघ के सीसीएल जोन और एरिया कमिटि ने प्लांट का निरीक्षण कर कई त्रुटियों को दूर करने का प्रबंधन को सुझाव दिया. जमसं सीसीएल अध्यक्ष एवं जेसीसी सदस्य कमलेश सिंह, सुरक्षा समिति के सदस्य रविंद्र नाथ सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रबंधन की ओर से एसओ ईएंडएम जी मोहंती, एसओ सिविल सतीश कुमार, इंजीनियर रणबीर कुमार और अमरेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!