Homeबोकारोकीटनाशक दवा खाकर विवाहित युवक ने की आत्महत्या

कीटनाशक दवा खाकर विवाहित युवक ने की आत्महत्या

 

बेरमो

गोमिया थाना क्षेत्र के सवांग वन बी निवासी पंकज कुमार सिंह 30 वर्ष ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात को पंकज कुमार सिंह ने कीटनाशक दवा खा लिया था। जैसे ही इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो वे आनन फानन में मां शारदे सेवा सदन सवांग अस्पताल  ले गए। वहां चिकिसकों ने उसका इलाज चल रहा था लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो देर रात बेहतर इलाज के लिए बोकारो ले गए। बोकारो ले जाने के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई। तब शव को वापस क्वार्टर ले आये। शनिवार की सुबह इसकी सूचना गोमिया पुलिस को दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता ने बताया कि मृतक के पिता विनोद सिंह सीसीएल सवांग परियोजना में कार्यरत हैं। उन्होंने लिखित जानकारी दी है।  बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के कारण कीटनाशक दवा खा लिया था जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दी गई।


RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!