Homeबोकारोकेबी कॉलेज बेरमो में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन

केबी कॉलेज बेरमो में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन

केबी कॉलेज बेरमो में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
कथारा
के बी कॉलेज, बेरमो में हिंदी दिवस और करमा महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत् उद्घाटन किया गया.

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि 14 सितंबर को हर वर्ष हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी दिवस मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो मंडेरियन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद आती है. साथ ही, उन्होंने करमा पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो झारखंड राज्य का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण पर्व है. करमा पर्व सदाचार, परंपरा, और सामाजिक एकता का प्रतीक है.

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने करमा पर्व का सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई.

मंच संचालन का कार्य डा. नीला पूर्णीमा तिर्की ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. अरुण कुमार रॉय महतो ने दिया.

इस कार्यक्रम में प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा. मधुरा केरकेट्टा, डा. प्रभाकर कुमार, डा. अरुण रंजन, डा. व्यास कुमार, डा. वासुदेव प्रजापति, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडे, डा. शशि कुमार, डा. विश्वनाथ प्रसाद, डा. बेरा, प्रो. पी. पी. कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, मो. साजिद, रवि यादविंदु, शिव चन्द्र झा, संतोष राम, करिश्मा, काजल, अजय हांसदा, बालेश्वर यादव, भगन घासी समेत अन्य छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!