Homeबोकारोके बी कॉलेज बेरमो ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चैंपियन,...

के बी कॉलेज बेरमो ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चैंपियन, ऑल ओवर चैंपियन का भी खिताब

के बी कॉलेज बेरमो ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चैंपियन, ऑल ओवर चैंपियन का भी खिताब

Kathara: के बी कॉलेज बेरमो की मेजबानी में एक दिवसीय बीबीएमकेयू इंटर कॉलेज ताईक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. के बी कॉलेज बेरमो ने एक गोल्ड, चार सिल्वर, और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 36 प्वाइंट प्राप्त किए और ऑल ओवर चैंपियन का खिताब जीता. पीके रॉय कॉलेज धनबाद रनर अप रहा, जिसने तीन गोल्ड, एक सिल्वर, और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 29 प्वाइंट हासिल किए.

इस टूर्नामेंट का शुभारंभ प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीएस सिटी कॉलेज बोकारो की प्राचार्या डॉ. उमा मागेश्वरी, पूर्व प्राचार्य डॉ. बी एन रजवार, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ. साजन भारती, और डॉ. अरुण कुमार रॉय महतो उपस्थित रहे.

श्री रजवार ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने ताईक्वांडो को एक श्रेष्ठतम फिटनेस गेम बताते हुए कहा कि यह आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है.

मुख्य अतिथि डॉ. उमा मागेश्वरी ने उद्घाटन समारोह में खेलों में अनुशासन के महत्त्व पर जोर दिया.
मंच संचालन डॉ. नीला पूर्णिमा तिर्की ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने किया. इस मौके पर प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, खेल इंचार्ज डॉ. साजन भारती, डॉ. अरूण कुमार रॉय महतो, और बीटीपीएस संध्याकालीन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!