कौन है रूबी कुमारी, जिसने सीए की परीक्षा पास कर किया क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन
गोमिया
सीसीएल कर्मचारी प्रदीप राम रवानी की पुत्री रूबी कुमारी ने 2025 के फाइनल एग्जाम में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर क्षेत्र में गौरव का क्षण पैदा किया है। रूबी की इस सफलता पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
रूबी ने डीएवी स्कूल सवांग से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। वह मूल रूप से गोमिया की रहने वाली है। उनके पिता सीसीएल के कर्मचारी हैं और सवांग हजारी मोड़ स्थित बी टाइप में रहती है। बारहवीं के बाद वह कोलकाता जाकर सीए की तैयारी की। उन्होंने कोचिंग के साथ-साथ घर पर भी नियमित रूप से 9 घंटे तक मेहनत कर पढ़ाई की। उनका कहना है कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि देशभर में ICAI (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित सीए परीक्षा में हर साल लाखों छात्र भाग लेते हैं। इस बार करीब 30–40 लाख परीक्षार्थियों में से केवल 14 हजार छात्र सफल हो सके, जिनमें वह भी शामिल हैं।
रूबी के परिवार में उनकी माता गृहिणी हैं, एक भाई होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद नौकरी में हैं, जबकि बहन पीजी की पढ़ाई कर रही है।
रूबी की इस उपलब्धि पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह और पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूबी ने इस क्षेत्र के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है और यह क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
छात्रा रूबी कुमारी, पिता प्रदीप राम रवानी सीसीएल में कर्मचारी हैं। माता गृहणी है। एक भाई और एक बहन है। बहन पीजी कर रही है। भाई होटल मैनेजमेंट कर जॉब में है।
2025 के फाइनल एग्जाम में सीए की परीक्षा पास कर ली। कोलकाता से कोचिंग की है।
घर पर भी पढ़ाई करती थी। 9 घंटे तक पढ़ाई करती थी। डीएवी स्कूल सवांग से बारहवीं तक पढ़ाई करने के बाद कोलकाता से कोचिंग की है। देश में ICAI की साल में दो बार परीक्षा होती है। करीब 30-40 लाख विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेते हैं। इस बार करीब 14 हज़ार बच्चे पास किया है।
उन्होंने कहा कि माता पिता और स्कूल के शिक्षकों ने काफी मनोबल को बढ़ाया।
रूबी के इस उपलब्धि पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह और पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा रूबी ने इस क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया है।