Homeबोकारोगणतंत्र दिवस पर स्वांग में महिला-पुरुष फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर स्वांग में महिला-पुरुष फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर स्वांग में महिला-पुरुष फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन
गोमिया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जवल भारती क्लब, कोठीटांड़ गोमिया के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बबीता देवी उपस्थित रहेंगी। इस संबंध में जानकारी विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि पहला मुकाबला झारखंड बनाम बंगाल (महिला वर्ग) के बीच दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला धनबाद कोयलांचल बनाम बोकारो इस्पात नगरी (पुरुष वर्ग) के बीच दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा।
दोनों मैचों का आयोजन नेहरू हाई स्कूल मैदान, स्वांग गोमिया में किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मैच का आनंद लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!