Homeबोकारोगांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता...

गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
तेनुघाट
2 अक्टूबर को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर तेनुघाट जेल में एक विशेष जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने की, जिन्होंने बंदियों को गांधी जी और शास्त्री जी के मूल सिद्धांतों पर चलने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया. उन्होंने जेल में बंदियों को स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए जेल परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की, ताकि बीमारियों से बचा जा सके.

शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई. एसीजेएम ने बताया कि जो बंदी अपनी कानूनी पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ हैं, उनके लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ता नियुक्त किए जाते हैं, जो बंदियों की निरंतर पैरवी करते हैं. अधिवक्ता मो. सबीर ने बंदियों को कानून के दायरे में रहने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया, जिन्होंने गुस्से में किए गए गलत फैसलों से बचने का संदेश दिया. जेलर नीरज कुमार ने अपने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन में जेल को सुधार गृह बताते हुए बंदियों से आत्म-सुधार और समाज में अपराध रोकने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर जेल से बंदी रंजीत अग्रवाल को जमानत पर रिहा किया गया. वह 29 अगस्त 2024 से जेल में बंद थे और उन्हें तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेश रंजन कुमार की अदालत से जमानत पर छोड़ा गया.

इस मौके पर लिपिक इश्तियाक अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार, पीएलवी मदन प्रजापति, आकाश कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!