Homeझारखंडगिरिडीह: सुरेश जालान ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट

गिरिडीह: सुरेश जालान ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट

गिरिडीह: सुरेश जालान ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट

डैस्क/ सुरेन्द्र

गिरिडीह जिले के उद्योग जगत में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब झारखंड के प्रमुख उद्योगपति सुरेश जालान का 90 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट स्विट्ज़रलैंड से गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर लैंड किया। इस ऐतिहासिक क्षण पर 26 जनवरी को एक भव्य समारोह में विमान का उद्घाटन किया गया।

सुरेश जालान झारखंड के सबसे बड़े कॉर्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं और अपनी उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धियों के चलते देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में 299वें स्थान पर हैं। उनके इस प्राइवेट जेट को अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें 10 लोगों के बैठने की क्षमता है।

यह जेट न केवल जालान की सफलता का प्रतीक है, बल्कि झारखंड के उद्योग जगत के लिए गर्व का विषय भी है। उद्घाटन के तुरंत बाद इस जेट को सिंगापुर भेजने की योजना बनाई गई है।

इस आयोजन ने गिरिडीह जिले के व्यवसायिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनकर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!