Homeबोकारोगोमिया काली मंदिर संचालन समिति ने महिलाओं के बीच किया साड़ी का...

गोमिया काली मंदिर संचालन समिति ने महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण

गोमिया काली मंदिर संचालन समिति ने महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण
गोमिया
गोमिया मोड़ के समीप काली मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर संचालन समिति द्वारा समाज सेवा के तहत 51 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया.

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष किशोर साव ने कहा कि समिति आगे भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य करती रहेगी. उन्होंने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए जल्द ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा. आगामी 27 जनवरी से तीन दिवसीय वार्षिक माघी काली पूजा का भव्य आयोजन भी किया जाएगा.

इस अवसर पर मंदिर संचालन समिति के सदस्य जगदीश प्रसाद स्वर्णकार, जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, अनिल स्वर्णकार, धनेश्वर साव, विपिन नायक, मनोज कुमार साव, बसंत जयसवाल, केदार रवानी, सुखदेव साव, प्रकाश अग्रवाल, सुनील चौधरी, राजेंद्र रवानी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!