Homeबोकारोगोमिया की बदलेंगी सड़कों की तस्वीर: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 81 किमी...

गोमिया की बदलेंगी सड़कों की तस्वीर: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 81 किमी जर्जर ग्रामीण सड़कों के निर्माण का रखा प्रस्ताव

गोमिया की बदलेंगी सड़कों की तस्वीर: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 81 किमी जर्जर ग्रामीण सड़कों के निर्माण का रखा प्रस्ताव
गोमिया:
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र की 81 किलोमीटर जर्जर ग्रामीण सड़कों को नया रूप देने की पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंडों की महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य को पथ निर्माण विभाग को सौंपने का अनुरोध किया है।
मंत्री ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित इन सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आम जनता को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग के जरिए इन सड़कों का निर्माण तकनीकी रूप से बेहतर और समयबद्ध तरीके से संभव हो सकेगा।
प्रस्तावित सड़कों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
प्सड़कों की सूची इस प्रकार है:
गोमिया विष्णुगढ़ नरकी पथ के गझंड़ी से रहावन झुमरा तक भाया करीखुर्द- करमो-जरकुंडा- चेलियाटांड़-चतरोचट्टी- तिसकोंपी- अलौदी-धुर्गीधाम- झुमरा पथ (28 किमी)।
ललपनिया मोड़ से जगेश्वर विहार- तिरला- बारीडारी- हरदगड़ा-कंडेर पथ (17 किमी)।
बिनोद बिहारी महतो चौक (खुदीबेड़ा) से बहादुरपुर-कसमार-पिरगुल-बंगाल बॉर्डर पथ तक 21 किलोमीटर।
हिसीन-केदला- त्रियोनाला- खखरा- चक्रवाली (NH-23) पथ तथा बगियारी से दांतु भाया ओरमो पथ तक 15 किलोमीटर।
मंत्री ने कहा कि ये क्षेत्र पहले उग्रवाद से प्रभावित रहे हैं, इसलिए अच्छी सड़कों का निर्माण यहां विकास, शांति और रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन परियोजनाओं को प्राथमिकता में शामिल कर शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!