Homeबोकारोगोमिया के पूर्व विधायक के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की...

गोमिया के पूर्व विधायक के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गोमिया के पूर्व विधायक के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
गोमिया/अनंत
गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के पिता विश्वनाथ महतो का रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली. वे करीब 90 वर्ष के थे और उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

विश्वनाथ महतो के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक बेटे, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी हैं. उनका पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिला के गोला स्थित मुरुबंदा पहुंच चुका है, जहां बड़ी संख्या में परिवार, मित्र, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं.

आज दोपहर 12 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी के घाट पर किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!