गोमिया: गुलाबी सावन महोत्सव में सीमा सावन क्वीन तो सुष्मिता बनी सावन प्रिंसेस
Gomia: गोमिया के आईईएल क्लब में महिलाओं द्वारा गुलाबी सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से सावन के माहौल को जीवंत किया। इस महोत्सव में सीमा प्रसाद को सावन क्वीन और सुष्मिता लेंका को सावन प्रिंसेस के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट सिंगर का खिताब रेमो पातरा और नंदिता भट्टाचार्य को दिया गया, जबकि बेस्ट डांसर का खिताब मौसम वर्मा और सुप्रिया जेना ने जीता। महोत्सव के जज के रूप में सोम विश्वास और निलंजन दास गुप्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों वंदना ठाकुर, सोनी शालिनी, पभानी रेड्डी और संगीता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
