गोमिया: जयराम के पूर्व साथी संतोष एआईएमआईएम से लड़ेंगे चुनाव
गोमिया/दीपक
आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रत्याशी के रूप में संतोष कुमार महतो ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस संबंध में रविवार को गोमिया स्थित गायत्री लॉज में संतोष कुमार महतो ने एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने बताया कि वे झारखंड में भाषा आंदोलन, खतियान आंदोलन, जेपीएससी, और जेएसएससी आंदोलनों से लगातार जुड़े रहे हैं और ग्रामीण समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के आंदोलन में जयराम महतो के साथ भी संघर्ष किया, लेकिन बाद के दिनों मतांतरण के कारण वे अलग हो गए। गोमिया विधानसभा क्षेत्र से उसे उम्मीदवार घोषित करने का आश्वासन दिया था लेकिन जैसे जैसे संगठन मजबूत होते गया वे पुराने साथी को दरकिनार करते गया।
चुमाव लड़ने के उद्देश्य के संबंध में महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, और उनकी प्राथमिकता में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनका हक दिलाना ही उसका मकसद है। इसलिए चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
इस मौके पर इमाम सफी, मोहम्मद कौशर, हाफिज मोहम्मद नियाज़, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद अब्दुल रब, मोहम्मद आबिद आदि उपस्थित थे।
