गोमिया डिग्री कॉलेज ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
अनंत/सुरेन्द्र
सड़क सुरक्षा को लेकर गोमिया डिग्री कॉलेज के द्वारा बुधवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गोमिया हाई स्कूल तक गई और फिर पुनः कॉलेज लौट आई. कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने किया.
रैली के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया. मुख्य सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई. इस दौरान बिना हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चालकों को फूल और माला पहनाकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया.

रैली में गोमिया थाना के सब इंस्पेक्टर बिरसा बारा सहित अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल रही, जिन्होंने लोगों को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में समझाया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और सभी को जिम्मेदारी से वाहन चलाना चाहिए.
इस जागरूकता अभियान में प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव, समन्वयक पंकज कुमार, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा, प्रो. रोशन कुमार, डॉक्टर सुलभ कुमारी, प्रो. स्नेहा मेलगणडी, डॉ. गीता कुमारी, प्रो. अमित कुमार डॉ रूपा कुमारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. रमाशंकर, श्री विमल कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, नरेश कुमार इत्यादि शामिल थे.
कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करना था.
