Homeबोकारोगोमिया थाना पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब और...

गोमिया थाना पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर की खेप पकड़ी

गोमिया थाना पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर की खेप पकड़ी
गोमिया
गोमिया थानांतर्गत कारीटोंगरी पिंडरा गांव में सोमवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की. यह कार्रवाई थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में की गई, जो गुप्त सूचना के आधार पर संचालित थी.

सूचना मिली थी कि संजय साव नामक व्यक्ति अपनी चाय-नाश्ते की दुकान से अवैध तरीके से विदेशी शराब का व्यापार कर रहा है. जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, संजय साव पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गया.

पुलिस ने दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर जब्त की है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संजय साव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है.

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं अवैध गतिविधियां चल रही हों तो वे इसकी सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!