Homeबोकारोगोमिया थाना प्रभारी से मिला चालक-उपचालक प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला...

गोमिया थाना प्रभारी से मिला चालक-उपचालक प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

गोमिया थाना प्रभारी से मिला चालक-उपचालक प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

गोमिया
गोमिया बस स्टैंड के चालक एवं उपचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के राज्य कमेटी सदस्य एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बोकारो जिला सचिव मंडल सदस्य राकेश कुमार के नेतृत्व में गोमिया थाना पहुंचा। यहां उन्होंने नवनियुक्त थाना प्रभारी रवि कुमार से औपचारिक मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान सीटू नेता राकेश कुमार ने थाना प्रभारी को चालक-उपचालकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में चालकों को कई प्रकार की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से दूर किया जा सकता है।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा आम लोगों के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में पवन प्रसाद, प्रेम कुमार, गौतम गुप्ता, लक्ष्मण साहू, मन्ना साव, रवि कुमार, अजय रविदास, पिंटू रविदास, बसीर प्रसाद, संतोष यादव, इस्लाम अंसारी, आफताब अंसारी, संजय वर्मा, सुरेश यादव, गुलशन पासवान, रामधन रविदास, कलीम अंसारी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

यह पहल चालक-उपचालकों और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!