गोमिया: पत्नी के वियोग में पति था अवसाद में, फंदे से लटककर दी जान
Gomia: आईइएल थाना क्षेत्र के कसवागड्डा निवासी बिलकंट पूर्ति के पुत्र अल्बर्ट पूर्ति 30 वर्ष बुधवार की अहले सुबह फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार अल्बर्ट पुणे में काम करता था. एक सप्ताह पहले घर लौटा था. उसकी पत्नी लोकसभा चुनाव के समय घर से मायके धनबाद के लिए निकली थी जो रास्ते से ही लापता हो गई. उसकी खोजबीन उसी समय किया गया था, तो पता चला था कि वह गोमिया से धनबाद के लिए बस से निकली मगर विष्णुगढ़ में उतर गई. इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा. वह पढ़ी लिखी लड़की थी. इंजीनियरिंग की थी. इसके बाद परिजनों ने गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया है. इधर अल्बर्ट पुणे से जब घर लौटा है, तो वह मानसिक तनाव में रहता था. बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात को ठीक से सोया नहीं. उसे नींद नहीं आ रही थी. उसके साथ परिवार के लोग भी जगे रहे. लेकिन सुबह करीब तीन बजे परिवार के सदस्य सो गए तब वह घर से बाहर निकला और नदी जाने वाले रास्ते में एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब गांव के लोग नदी की ओर गए थे उसे फंदे पर लटका हुआ देखा. तुरंत उसके परिवार को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
