Homeबोकारोगोमिया: पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव नदी में मिला

गोमिया: पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव नदी में मिला

गोमिया: पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव नदी में मिला

Gomia:गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत के करमटिया में कोनार नदी पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के नावाडाडी निवासी देवेंद्र चौहान (35 वर्षीय) के रूप में की गई है. देवेंद्र चौहान पिछले सोमवार से लापता था. उनके परिवार के लोग उन्हें लगातार खोज रहे थे.

शुक्रवार की सुबह, जब कुछ ग्रामीण करमटिया में कोनार नदी के तट पर मछली पकड़ने गए, तो उन्होंने नदी में एक शव देखा. उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी. मृतक की पहचान के बाद ग्रामीणों ने उसके परिवार को सूचित किया. ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान घटना स्थल पर पहुंचे और आईईएल थाना को इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह अविवाहित है. वह सोमवार से लापता था, उसकी खोजबीन की जा रही थी. आज नदी के किनारे मिला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!