गोमिया: पिट्स स्कूल के हेड बॉय आसिफ और हेड गर्ल इशिका सहित अन्य को दिलाई गई शपथ
Gomia: पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में सत्र 2024-25 के लिए पद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने नवनियुक्त स्कूल कैप्टन, हाउस कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन, और स्पोर्ट्स कैप्टन छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर अलंकृत किया और उन्हें शपथ दिलाई. इस अवसर पर आई.ई.पी.एल. गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.
अलंकरण समारोह में चयनित विद्यार्थी
हेड बॉय मोहम्मद आसिफ अंसारी (XII C)
हेड गर्ल कुमारी इशिका (XII D), डिप्टी हेड बॉय आर्यन रवानी (XI B), डिप्टी हेड गर्ल यामिनी सिन्हा (XI C).
हाउस कैप्टन
अशोक हाउस विश्वजीत कुमार (XI B) और शालिनी श्री (XI B), मगध हाउस अंकित कुमार (XI C) और आन्या कुमारी (XI C).
वैशाली हाउस प्रिंस कुमार यादव (XI D) और डॉली रानी (XI A).
विक्रम हाउस हर्ष कुमार (XI A) और हेजल हबीब (XI B).
डिसिप्लिन कैप्टन: सूरज कुमार (XI D) और नव्या रानी (XI C), स्पोर्ट्स कैप्टन अजीत कुमार (XI B) और शुभी कुमारी (XI D).
समारोह के अंत में प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुशल नेतृत्व के लिए समर्पण, सहयोग और ईमानदारी अत्यंत आवश्यक हैं.
