गोमिया पिट्स स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी और संस्कृत दिवस मनाया गया
Gomia: गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी और संस्कृत दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कक्षा 6 के छात्र ओम कुमार यादव ने इस मौके पर भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 8 की छात्रा श्रेया कुमारी ने संस्कृत में गीता पाठ किया.
कक्षा 5, 6, और 7 के छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत, नृत्य, और दही-हांडी फोड़ने जैसी गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं.
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने इस अवसर पर कहा कि सभी पर्व और त्योहार हमें आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं, और हमें निरंतर कर्म करने के लिए प्रेरित करते हैं. अभिषेक विश्वास, वरिष्ठ प्रबंधक, मैन्युफैक्चरिंग सेंटर आई ई एल ओरिका गोमिया, और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने भी इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त की और सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं.
इस कार्यक्रम का संचालन शिल्पी श्रीवास्तव, सुजाता दास और अन्य शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
