Homeबोकारोगोमिया प्रखंड कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का लिया...

गोमिया प्रखंड कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

गोमिया प्रखंड कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

गोमिया/सुरेन्द्र
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के आवासीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंकज पांडेय ने की, जिसमें सर्वसम्मति से गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया।

जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने कहा कि इस बार के चुनाव में योगेंद्र प्रसाद की जीत सुनिश्चित करना है, जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में उनके पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाएंगे। प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि झारखंड में इस बार फिर इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी, और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ योगेंद्र प्रसाद के समर्थन में चुनावी अभियान चलाएंगे, ताकि उन्हें भारी मतों से विधानसभा भेजा जा सके।

बैठक का संचालन कृष्णा सिंह ने किया। इस अवसर पर ऐनुल होदा, शेखर पासवान, राहत इमाम, प्रवीण राम, चैता साव, अभय सिन्हा, फिरोज खान, गफ्फूर अंसारी, विद्यानंद प्रसाद, बहराम मांझी और सैय्यद अंसारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभियान चलाने का संकल्प लेते हुए चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!