गोमिया प्रखंड कार्यालय के अनुसेवक प्रह्लाद दास को भावभीनी विदाई
बेरमो/डेस्क
गोमिया प्रखंड कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक प्रह्लाद दास के सेवानिवृत्त होने पर तेनुघाट डैम किनारे एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्रह्लाद दास ने लगभग 34 वर्षों तक ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा दी. प्रखंड कार्यालय में उन्हें सभी कर्मचारी स्नेहपूर्वक “चाचा” कहकर पुकारते थे. विदाई समारोह में उनके योगदान की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रह्लाद दास ने अपने कर्तव्यों का पालन कभी भी लापरवाही से नहीं किया और आवश्यकता पड़ने पर देर रात भी कार्यालय खोलने के लिए तत्पर रहते थे.
इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रह्लाद दास को उपहार देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, कसमार के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, पेटरवार सीओ अशोक राम, गोमिया इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह, कल्याण पदाधिकारी राजकिशोर मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में आशीष रंजन, मनोहर दास, विनय गुरु, कपिल कुमार, सोनू यादव, संतोष पंडित, सोनम कुमारी, रितु मेहता, प्रीति कुमारी, छोटेलाल रजक, शिवशंकर रविदास, विवेक कुमार, और ओमप्रकाश रविदास सहित अन्य लोग भी शामिल हुए. सभी ने प्रह्लाद दास के उज्ज्वल भविष्य और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की.
