Homeबोकारोगोमिया प्रखंड परिसर में पूर्व सीओ जय कुमार राम के निधन पर...

गोमिया प्रखंड परिसर में पूर्व सीओ जय कुमार राम के निधन पर शोकसभा आयोजित

गोमिया प्रखंड परिसर में पूर्व सीओ जय कुमार राम के निधन पर शोकसभा आयोजित
गोमिया
रांची कांके के पूर्व अंचल अधिकारी और हजारीबाग कटकमदाग निवासी जय कुमार राम के निधन पर शनिवार को गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो सहित प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, तृतीय प्रशासनिक सेवा (2010) बैच के अधिकारी जय कुमार राम हजारीबाग जिला के कटकमदाग के रहने वाले थे। वे पिछले कुछ समय से बीमारी से ग्रसित थे और चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे हैं। उनका एक छोटा भाई अजय कुमार, जो स्वयं प्रशासनिक अधिकारी हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा।
शोकसभा में सीआई अश्विनी कुमार माल्तो, कर्मचारी अनूप तुरी, बीटीएम बबलू, संतोष पंडित, कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार, उत्तम कुमार प्रजापति, अमर कुमार, बलवीर ठाकुर, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, साडम पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह सहित प्रखंड सह अंचल के अनेक कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!