Homeबोकारोगोमिया प्रखंड कार्यालय में विद्यार्थियों के बीच जनप्रतिनिधियों द्वारा 128 साइकिल का...

गोमिया प्रखंड कार्यालय में विद्यार्थियों के बीच जनप्रतिनिधियों द्वारा 128 साइकिल का किया गया वितरण

गोमिया प्रखंड मुख्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच कुल 128 साइकिल का किया गया वितरण

गोमिया।दीपक
गोमिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच कुल 128 साइकिल का वितरण किया गया. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृष्ण चंद्र दोराई, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश प्रसाद, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज छात्र-छात्राओं के बीच संयुक्त रूप से साइकिल वितरण किया. कार्य प्रखंड के चार सरकारी विद्यालयों क्रमशः उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरहचिया में 24, मध्य विद्यालय कर्माटांड़ में 45, मध्य विद्यालय खंभरा में 45, मध्य विद्यालय डुमरी के 44 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृष्ण चंद्र दोराई ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जा रहा है. 2 दिन बाद यहां से प्रखंड के अन्य सभी विद्यालयों में साइकिल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में लगभग सत्रह सौ साइकिल वितरण करनी है. इस अवसर पर पंसस विष्णु लाल सिंह, विनय गुरु, धनंजय सिंह, विपिन कुमार, संदीप स्वर्णकार, राजकुमार यादव, रविंद्र साहू, दीपक साव मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!