Homeबोकारोगोमिया: बज्रपात से 6 महिला एक पुरूष घायल, चल रहा है इलाज

गोमिया: बज्रपात से 6 महिला एक पुरूष घायल, चल रहा है इलाज

गोमिया: बज्रपात से 6 महिला एक पुरूष घायल, चल रहा है इलाज
Gomia: गोमिया प्रखंड के हुरलुंग करमाटांड गांव में बज्रपात की चपेट में आने से छह महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गया. यह हादसा गुरुवार की शाम को हुई है. बताया गया कि लोग खेत के पास मवेशी चरा रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई. सभी लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे शरण ली. उसी समय अचानक बिजली कड़क के साथ बज्रपात हुई जिसमें सात लोग झुलस गए, जिसमें 50 वर्षीय बिलासो देवी, 17 वर्षीय कविता कुमारी, 20 वर्षीय बेबी देवी, शांति देवी, वीना देवी, किरण देवी, और लखिया देवी शामिल हैं. इनमें से तीन घायलों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा गया है. शेष तीन घायल, बिलासो देवी, कविता कुमारी और बबीता देवी, को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!