गोमिया महलीबांध के कृष्ण कांत यादव ने CGL परीक्षा में हासिल की सफलता
गोमिया
गोमिया बांध पंचायत के महलीबांध बाबूराम टोला निवासी कृष्ण कांत यादव, पिता सरयू प्रसाद यादव, ने झारखंड CGL परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृष्ण कांत का चयन ASO (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के पद पर हुआ है।
कृष्ण कांत यादव वर्तमान में रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे पंचायत में खुशी का माहौल है।
पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण कांत जैसे युवा क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोग भी कृष्ण कांत की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
