Homeबोकारोगोमिया: महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से सरकार है गंभीर :बीडीओ

गोमिया: महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से सरकार है गंभीर :बीडीओ

गोमिया: महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से सरकार है गंभीर :बीडीओ

Gomia: गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत सचिवालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) का उद्घाटन बीडीओ महादेव कुमार महतो ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार गंभीर है, और जेंडर रिसोर्स सेंटर खोलकर उन्हें न्याय दिलाने की प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा, यौन उत्पीड़न, बलात्कार के मामलों में काउंसलिंग की प्रक्रिया, लोगों में गलत मानसिकता, और लिंग आधारित भेदभाव पर चर्चा की. उन्होंने जीआरसी केंद्र के संचालन, इसके सहयोगी समितियों, प्रशासनिक निकायों, कोर क्रियान्वयन समिति, और सलाहकार समिति के कार्यों पर भी प्रकाश डाला.

समारोह में जेंडर सीआरपी द्वारा केस स्टडी प्रस्तुत कर अपनी कार्य उपलब्धियों को साझा किया गया. बीडीओ ने बताया कि गोमिया प्रखंड में यह पहला जेंडर रिसोर्स सेंटर खोला गया है, और आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी.

मौके पर मुखिया सपना कुमारी, पंसस सुशीला देवी, बीपीएम राहुल रंजन पांडेय, डालसा के जिला पैरालिगल काजल कुमार, अंबुज गोराई, सावित्री देवी, संकुल की अध्यक्ष बबीता देवी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी देवी, मीरा रानी, और जेंडर सीआरपी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!