Homeबोकारोगोमिया में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 2 दिवसीय प्रोसेस लैब का...

गोमिया में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 2 दिवसीय प्रोसेस लैब का शुभारंभ

गोमिया में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 2 दिवसीय प्रोसेस लैब का शुभारंभ
गोमिया
उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बुधवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 2 दिवसीय प्रोसेस लैब का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड के 72 जनजातीय गांवों के लिए विलेज लेवल मास्टर ट्रेनर तैयार करना है, ताकि वे सरकार की योजनाओं को उन गांव तक पहुंचाकर जनजातीय समुदाय को अधिक से अधिक लाभान्वित कर सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अफताब आलम और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने संयुक्त रूप से की। सीओ अफताब आलम स्वयं मास्टर ट्रेनर के रूप में अभियान को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया है। वे गांव में जाकर वहां के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और गांव के लोगों से मिलकर इस अभियान की जानकारी देंगे और उनके कहे अनुरूप योजना बनाएंगे ताकि कर्मयोगी अभियान को मूर्त रूप दिया जा सके। वहीं बीडीओ महादेव कुमार महतो ने सरकार की इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसका मकसद जनजातीय समाज को जागरूक कर उनका समुचित विकास करना है ताकि वे विकास के मुख्य मार्ग में शामिल हो सकें।
उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षुओं को गांव स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!