Homeबोकारोगोमिया में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, सेविकाओं को सिखाए...

गोमिया में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, सेविकाओं को सिखाए बचाव के तरीके

गोमिया में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, सेविकाओं को सिखाए बचाव के तरीके
अनंत/डेस्क
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता अभियान चला रही है. इसी क्रम में मंगलवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया गया.
आपदा के समय सतर्कता से बचाव के तरीके

एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार ने सेविकाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर (CPR) कैसे दिया जाता है. इसके अलावा, सांप के काटने (स्नेक बाइट), वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरना), और खून का अधिक बहाव होने की स्थिति में क्या उपाय किए जाएं, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई.
बीमार व्यक्ति को स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक ले जाने की तकनीक
प्रशिक्षण सत्र के दौरान एनडीआरएफ कर्मी विमल किशोर, होम सिंह और हिम्मत सिंह ने प्रदर्शनी के माध्यम से सेविकाओं को दिखाया कि किसी बीमार व्यक्ति को कैसे सीपीआर, खून रिसाव को रोकने सहित सुरक्षित तरीके से स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस तक कैसे पहुंचाया जाए.
अधिकारियों ने भी किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में उपस्थित गोमिया के बीडीओ महादेव महतो और सीओ आफताब आलम ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा या दुर्घटना कहीं भी और किसी भी समय आ सकती है. ऐसे में यदि लोगों को आपातकालीन बचाव तकनीकों की जानकारी हो तो वे पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने में सहायक हो सकते हैं.
इस प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी सेविकाओं को न केवल अपने कार्यस्थल पर बल्कि समाज में भी आपात स्थितियों में मदद करने की जानकारी मिली. सेविकाओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए बहुत उपयोगी है और वे इसे अपने क्षेत्र में अन्य महिलाओं और ग्रामीणों को भी बताएंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!