Homeबोकारोगोमिया में कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ गणेश महोत्सव

गोमिया में कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ गणेश महोत्सव

गोमिया में कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ गणेश महोत्सव

Gomia: गोमिया मोड़ के समीप प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में गोमिया गणपति कमेटी की ओर से दो दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया. शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ 101 कुंवारी कन्याओं के कलश यात्रा के साथ हुई. इस कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया बलराम रजक शामिल हुए. पूजा कमेटी के पदाधिकारीयों ने उन्हें चुनरी ओढाकर स्वागत किया. ध्वजारोहण कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर गोमिया मोड, मोती चौक, गोमिया बस्ती होते हुए भगत अहरा तालाब पहुंचा। जहां आचार्य शिवम पांडेय, ओम पांडेय व आकाश पांडेय ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वरुण कलश में जल भराया. तत्पश्चात कलश यात्रा भगत अहरा तालाब से कोठीटांड, सिनेमा हॉल होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचा. जिसके बाद पूजा स्थल में विधिवत कलश को स्थापित किया गया. इसके उपरांत वैदिक पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, संध्या आरती व प्रसाद वितरण किया गया. भगवान गणेश की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा. मंदिर परिसर को पंडाल व आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया. इस कलश यात्रा में किशोर साव, बसंत जायसवाल, केदार रवानी, गोमिया तैलिक समाज के अध्यक्ष राजकुमार साव, अजय यादव, रितेश यादव, दुलाल साव, राजकुमार यादव, दीपक साव सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इसी प्रकार गोमिया पंचायत के डाक बंगला में सिद्धि विनायक बॉयज क्लब की ओर से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया. इस महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!