Homeबोकारोगोमिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने की...

गोमिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने की उठाई मांग

गोमिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने की उठाई मांग

गोमिया
गोमिया प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने विधायक योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने की जोरदार मांग की है। इस संदर्भ में झामुमो के स्थानीय नेता अमित कुमार पासवान और मुखिया बंटी उरांव ने कहा कि उत्तर छोटानागपुर क्षेत्र में झामुमो का प्रभाव बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए योगेंद्र प्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगेंद्र प्रसाद झामुमो के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं, जिन्हें पार्टी की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का अनुभव है। उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। जातीय समीकरण और जनाधार को देखते हुए, उनका मंत्री पद पर आसीन होना झामुमो के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

नेताओं ने यह भी कहा कि योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने से क्षेत्र में झामुमो की पकड़ और मजबूत होगी और जनता के हितों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सकेगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है कि वे इस मांग पर गंभीरता से विचार करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!