गोमिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोमिया
आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमिया बैंक मोड़ के समीप बुधवार की शाम विशेश्वर साव उर्फ चिंगड़ी (35 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विशेश्वर साव रोज की तरह शाम को घर आए और भीतर चले गए, जबकि घर के अन्य सदस्य बाहर दुकान पर बैठे थे. जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो परिजन उन्हें देखने अंदर गए और पाया कि वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.
मृतक की शादी हो चुकी थी और उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
