Homeबोकारोगोमिया विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के योगेंद्र महतो की प्रचंड जीत पर...

गोमिया विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के योगेंद्र महतो की प्रचंड जीत पर समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

गोमिया विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के योगेंद्र महतो की प्रचंड जीत पर समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

गोमिया/दीपक
गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद महतो की 35,522 वोटों से शानदार जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. शनिवार शाम को मतगणना परिणाम आने के बाद सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गोमिया मोड में गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला.

जश्न के माहौल में समर्थकों ने आतिशबाजी की और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी. नाचते-गाते हुए विजय जुलूस ने गोमिया मोड से शुरू होकर पुराना सिनेमा हॉल, कोठीटांड, स्वांग वन/बी आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विजय जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता समेत कई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका.

उत्साह से भरी भीड़ में शामिल प्रमुख लोग

इस मौके पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें मुखिया शांति देवी, मुखिया बंटी उरांव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, पूर्व मुखिया रहमतुन निशा, पंसस जनकदेव यादव, कोपेश्वर यादव, नरेश मंडल, घनश्याम महतो, मोहम्मद असलम, राजू शाही, गणेश यादव, बाबूलाल बेसरा, बद्री पासवान, श्रवण दास, रिंकू स्वर्णकार, राजेश भारती, राजेश जायसवाल, वार्ड सदस्य प्रकाश गन्झू, विशाल स्वर्णकार, पूर्व उपमुखिया चंदन पासवान, उमेश यादव, भोला यादव, नरेश प्रजापति, अमित सिन्हा, अनिल सोनी, महानंद कुमार, नवीन सोनी, रंजीत रविदास, मंजूर आलम, नसीम अंसारी, मोहम्मद गौहर, विनोद यादव, संतोष पासवान, धीरेंद्र यादव, गजेंद्र ठाकुर, नरेश साव, अनिल कसेरा, बाबू जायसवाल, रेखा देवी, ललिता देवी, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, बिंदी देवी, संतरी देवी, शकुंतला देवी आदि शामिल थे.
योगेंद्र महतो की जीत ने झामुमो समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया है और इस विजय जुलूस ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!