गोमिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए चितरंजन साव ने की रायसुमारी
दीपक/गोमिया
गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर समाजसेवी चितरंजन साव ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. यह बैठक गोमिया के पुराने सिनेमा हॉल में स्थित निर्माणाधीन मॉल में हुई, जहां बोकारो जिला परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी की उपस्थिति में क्षेत्र के ग्रामीणों से रायसुमारी ली गई.
चितरंजन साव, जो कि सुनीता देवी के पति हैं, पिछले कई महीनों से गोमिया क्षेत्र में घूम-घूमकर ग्रामीणों की समस्याओं समझ रहे हैं और समाधान का प्रयास भी कर रहे हैं. इस बैठक में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक चितरंजन साव को विधानसभा चुनाव में सहयोग देने का वादा किया. चितरंजन साव ने कहा कि ग्रामीणों से रायसुमारी के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है और उन्हें विश्वास है कि उन्हें ग्रामीणों का पूरा समर्थन मिलेगा.
सुनीता देवी ने भी अपने पति की उम्मीदवारी पर विश्वास जताते हुए कहा कि ग्रामीणों के आशीर्वाद और सहयोग से चितरंजन साव चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, और उन्हें विश्वास है कि आगामी चुनाव में उनके पति को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित होगी.
इस अवसर पर पंसस सुशीला देवी, धनेश्वरी देवी, विशाल चौहान, ओमकिंकर, पूनम देवी, अनिता देवी, रेखा देवी, पारो देवी, सुषमा, संगीता और अन्य लोग भी उपस्थित थे.
