गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद से सहारा इंडिया एजेंटों ने की मुलाकात
अनंत/ बेरमो
गोमिया विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक योगेंद्र प्रसाद से रविवार को मुरुबंदा आवास में सहारा इंडिया के एजेंटों ने मुलाकात की. इस अवसर पर एजेंटों ने विधायक का बुके और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और प्रचंड जीत की बधाई दी. सहारा इंडिया के दर्जनों एजेंटों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सहारा पीड़ितों की मदद के लिए पहल करने का आग्रह किया. उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सहारा पीड़ितों के लिए दिए गए बयान पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई.
विधायक ने सहारा पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने उपस्थित जनों को भरोसा दिलाया कि गोमिया के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे दिन-रात काम करने को प्रतिबद्ध हैं.
