गोमिया: शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक दी गई विदाई
Gomia: गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के हजारी हजारी मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सुनील कुमार के सेवा निवृत्ति होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों ने कुमार को पुष्प गुच्छ एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया.
समारोह में सीआरपी मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्री कुमार ने अपनी मेहनत और समर्पण से विद्यालय को उच्च स्तर पर पहुंचाया है, और उनसे आग्रह किया कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय को दिशा-निर्देश देते रहें. उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति नौकरी में आये हैं उन्हें एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है. अब जिंदगी के दूसरी पारी में प्रवेश कर रहे हैं. उम्मीद है कि अब तक बच्चों को शिक्षित कर देश सेवा के लिए तैयार करने में अपनी भूमिका निभाई है आगे सामाजिक कार्यों में भाग लेकर सेवा कर सकते हैं. इस अवसर पर प्रमुख रूप से मृत्युंजय सत्येंद्र ओझा, अनिल कुमार, मनोज कुमार, रंजन पॉल, नंदकिशोर प्रसाद, प्रधानाध्यापिका कुमारी रुबी रानी, शिक्षक जयकांत सर, भुवनेश्वर महतो, रवि प्रकाश, शिक्षिका भारती रानी मंडल, शांति कुमारी, प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सदस्य उत्तम प्रसाद, अभिमन्यु प्रसाद, शर्मिला कुमारी, पायल देवी, बबीता देवी, सुमिता देवी, माता समिति आदि उपस्थित थे.
